H

वोटिंग के बीच बोलीं सोनिया गांधी, BJP ने नफरत को बढ़ावा दिया

By: Richa Gupta | Created At: 07 May 2024 11:27 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 7 चरणों में हो रहे हैं। आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। आज शाम 6 बजे तक 11 राज्यों की 94 सीटों पर 1300 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान 7 चरणों में हो रहे हैं। आज तीसरे चरण की वोटिंग चल रही है। आज शाम 6 बजे तक 11 राज्यों की 94 सीटों पर 1300 से ज्यादा उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो जाएगी। मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 5 बजे चलेगा। भीषण गर्मी पड़ने के कारण कुछ राज्यों में मतदान का समय 6 बजे तक रहेगा। मध्य प्रदेश की बैतूल सीट पर मतदान आज तीसरे चरण में होगा।

गोवा की सीटों पर भी आज मतदान

बसपा प्रत्याशी के निधन के कारण यहां दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाली वोटिंग स्थगित हो गई थी। आज जिन सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें सबसे ज्यादा गुजरात की 25 सीटें शामिल हैं। इसके अलावा कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की 9, छत्तीसगढ़ की 7, बिहार की 5, असम और पश्चिम बंगाल की 4-4 सीटों पर मतदान होगा। दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव की एक-एक और गोवा की सीटों पर भी आज मतदान है।

एक मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण करें

वहीं मतदान के बीच कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि आज देश के हर कोने में युवाओं को बेरोजगारी का सामना करना पड़ रहा है, महिलाओं को अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों को भयानक भेदभाव का सामना करना पड़ रहा है। यह माहौल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की मंशा के कारण है। उनका ध्यान केवल किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने पर है। उन्होंने राजनीतिक लाभ के लिए नफरत को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस पार्टी और मैंने हमेशा सभी की प्रगति, वंचितों को न्याय और देश को मजबूत करने के लिए लड़ाई लड़ी है। कांग्रेस और भारत गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्पित है। सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए कांग्रेस को वोट दें और आइए मिलकर एक मजबूत और एकजुट भारत का निर्माण करें।