H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 5 सितंबर से, अनुपूरक बजट होगा पेश

By: Richa Gupta | Created At: 25 August 2023 03:41 PM


उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र देहरादून में पांच सितंबर से होगा। सत्र आठ सितंबर तक प्रस्तावित किया गया है।

banner
उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र देहरादून में पांच सितंबर से होगा। सत्र आठ सितंबर तक प्रस्तावित किया गया है। सत्र में अनुपूरक बजट पेश होगा। कैबिनेट की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बता दें कि 6 सितंबर से 12 सितंबर के बीच विधानसभा सत्र आहूत करने का प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखा गया। इस पर विमर्श करने के बाद इसे 5 सितंबर से करने का निर्णय लिया गया।

स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि दी जाएगी

संसदीय कार्य एवं विधायी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सत्र आहूत होने की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी में हुआ था। आगामी सत्र देहरादून विधानसभा में होगा। उन्होंने कहा कि सत्र 8 सितंबर तक आहूत होगा। उस दौरान सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, 5 सितंबर को विधानसभा सत्र के पहले दिवस में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदन राम दास को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कांग्रेस सरकार को घेरने का काम करेगी

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस अपनी तैयारी में जुटी हुई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि सत्र को लेकर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य विधान मंडल दल की बैठक बुलाएंगे और उसमें सरकार को घेरने के लिए तमाम रणनीति बनाई जाएगी। प्रीतम सिंह ने कहा कि बहुत से ऐसे मुद्दे हैं जिसको लेकर कांग्रेस सरकार को घेरने का काम करेगी हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह इस दौरान छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। क्योंकि उन्हें कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए चुनाव प्रभारी बनाया है। ऐसे में अगर वह सत्र के दौरान आते हैं तो सत्र में जरूर शामिल होंगे।

Read More: सिनेमाघरों के बाद नए संसद भवन में दिखाई जाएगी Gadar-2, तीन दिनों के लिए रखी गई स्क्रीनिंग