H

CG NEWS : जेपी नड्डा यहां की सभाओं और रोड शो में होंगे शामिल, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र.....

By: Shivani Hasti | Created At: 29 October 2023 12:02 PM


banner
CG NEWS : रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का भी छत्तीसगढ़ में आज दौरे का दूसरा दिन है। आज वे पंडरिया में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे भाजपा नेताओं को चुनाव को लेकर टिप्स भी देंगे। मिली जानकारी के अनुसार 29 अक्टूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा खैरागढ़ और ठेलकाडीह और छुईखदान में भी सभा और रोड सभा में शामिल होकर प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे। इसके बाद पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंडरिया में के शासकीय स्कूल में विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। यहां वे भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।

Read More: CG NEWS : छत्तीसगढ़ में 1 नवम्बर से होगी धान खरीदी, राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा.... किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!