H

MP में करारी हार पर मंथन आज, हाईकमान ने दिल्ली में बुलाई CWC की बैठक

By: Richa Gupta | Created At: 08 June 2024 04:16 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मध्य प्रदेश में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस एक्शन की तैयारी में है। पार्टी ने दिल्ली मुख्यालय में आज CWC की बैठक बुलाई है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान मध्य प्रदेश में हुई करारी हार के बाद कांग्रेस एक्शन की तैयारी में है। पार्टी ने दिल्ली मुख्यालय में आज CWC की बैठक बुलाई है। इस अहम बैठक में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल रहेंगे। दरअसल मध्य प्रदेश में कांग्रेस एक भी सीट हासिल नहीं कर सकी है। लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर चर्चा के लिए आज सुबह 11:00 बजे दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बैठक आयोजित की गई है। पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भी हाईकमान ने तलब किया है। CWC सदस्य न होने के बाद भी वे बैठक में होंगे शामिल। वे एमपी में करारी हार पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।

कांग्रेस का एक्शन प्लान भी तैयार होगा

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में बैठक होगी। परिणाम के बाद कांग्रेस का एक्शन प्लान भी तैयार होगा। माना जा रहा है कि चुनाव में निष्क्रिय रहे नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।