H

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा - सुशील मोदी ने जीएसटी परिषद में महत्वपूर्ण योगदान दिया था

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 14 May 2024 08:24 AM


कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताया।

bannerAds Img
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के निधन पर दुख जताया। खड़गे ने आज मंगलवार को कहा कि, उन्होंने ( सुशील मोदी ) जीएसटी परिषद में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया

आपको बता दें कि, बीजेपी के सीनियर नेता सुशील मोदी का सोमवार रात दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वह कैंसर से जूझ रहे थे। वहीं अब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया साइट‘एक्स’ पर पोस्ट कर ‘बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता, सुशील मोदी के निधन पर उनके परिवारजनों व समर्थकों के प्रति गहरी संवेदनाएं।

लोकतंत्र में देश हित सर्वोपरि होता है

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, हमारी विचारधारा अलग थी, पर लोकतंत्र में देश हित सर्वोपरि होता है। उन्होंने ( सुशील मोदी ) जीएसटी परिषद में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। सादर श्रद्धांजलि।’कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया।

राहुल गांधी ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया साइट‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा - बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता श्री सुशील कुमार मोदी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख के समय में मैं सभी शोकाकुल परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।