H

कांग्रेस का हाथ छोड़ गौरव वल्लभ ने थामा बीजेपी का दामन

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 April 2024 09:24 AM


कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार को कांग्रेस छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और इसे "दिशाहीन " बताया।

bannerAds Img
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने आज यानी की गुरुवार को देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस छोड़ने के कुछ ही घंटों बाद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए और इसे "दिशाहीन " बताया। इनके अलावा बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी दिल्ली में राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हुए।

बीजेपी के हुए गौरव वल्लभ

गौरव वल्लभ ने कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे पत्र में कांग्रेस पार्टी को 'दिशाहीन' बताया और अपने बाहर निकलने के लिए का कारण बताते हुए कहा कि, वह 'सनातन विरोधी' नारे नहीं लगा सकते। वल्लभ ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि, आज कांग्रेस पार्टी जिस दिशाहीन तरीके से आगे बढ़ रही है, उससे मैं सहज महसूस नहीं करता। मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही देश के धन सृजनकर्ताओं को गाली दे सकता हूं। मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

गौरव वल्लभ का सियासी सफर

गौरव वल्लभ, जिन्होंने कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस अध्यक्ष अभियान को संभाला था, आर्थिक मुद्दों पर एक प्रभावी आवाज थे। उन्होंने 2023 में उदयपुर निर्वाचन क्षेत्र से राजस्थान विधानसभा चुनाव लड़ा। हालांकि, भाजपा उम्मीदवार ने 32,000 से अधिक मतों के अंतर से आरामदायक जीत हासिल की। आपको बता दें कि, गौरव वल्लभ ने साल 2019 में झारखंड के जमशेदपुर पूर्व से चुनावी मैदान में पदार्पण किया, जहां उन्होंने 18,000 से अधिक वोट हासिल किए और तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुबर दास और सरयू रॉय के बाद तीसरे स्थान पर रहे।