H

मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

By: Richa Gupta | Created At: 31 January 2024 03:41 AM


आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये कैबिनेट बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे।

bannerAds Img
आज राजधानी भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। ये कैबिनेट बैठक मंत्रालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस बैठक में आज कई अहम प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। जिनपर चर्चा होने के बाद प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कैबिनेट को लेकर ऐसा माना जा रहा है, कि आज युवाओं और कर्मचारियों के हित में कोई बड़ा फैसला हो सकता है। गाँव चलो अभियान को लेकर भी आगामी कार्ययोजना को लेकर हो सकती है चर्चा।

दर्जनभर से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी

बता दें कि आज होने वाली बैठक में करीब दर्जनभर से ज्यादा प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके बाद कई मुद्दों पर अंतिम मुहर लगेगी। साथ ही आज रोजगार को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। इसके अलावा स्टार्टअप पॉलिसी में संशोधन का प्रस्ताव आएगा। इसी के साथ प्रदेश के कर्मचारियों को भी बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के प्रस्ताव पर भी चर्चा संभव है।