H

BJP बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही - अखिलेश यादव

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 05 May 2024 11:31 AM


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस बार बीजेपी की सरकार को पलटने जा रहे है।

bannerAds Img
देश में लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। 7 मई को आम चुनाव के लिए तीसरे चरण की वोटिंग होगी, इसमें 12 राज्यों के 94 लोकसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे। इसके साथ ही राजनीतिक दलों के नेताओं के द्वारा खूब एक- दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोंप लगा रहे हैं और जमकर जुबानी तीर भी चला रहे हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया हैं।

हमारे प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे

ताजनगरी आगरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनावी हुंकार भरी हैं। यहां अखिलेश यादव ने अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारे प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। इस बार बीजेपी की सरकार को पलटने जा रहे है।

बीजेपी बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, बीजेपी सरकार में बहुत अन्याय हुआ है। बीजेपी सरकार में किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। बीजेपी ने तीन काले कानून बनाए थे। तीन काले कानून के खिलाफ किसान खड़े हुए। विरोध के बाद तीनों काले कानून वापस लिये है। सपा प्रमुख ने आगे कहा कि, किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। किसानों का कर्ज नहीं माफ कर रहे हैं। बीजेपी बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही।