H

MP में भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

By: Richa Gupta | Created At: 10 June 2024 05:35 AM


मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे- धीरे बदलने लगा है। जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है, जिसकी वजह से कई हिस्सो में मानसून की एंट्री हो गई है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे- धीरे बदलने लगा है। जिसकी वजह से गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखा जा रहा है, जिसकी वजह से कई हिस्सो में मानसून की एंट्री हो गई है। विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज बारिश के साथ आंधी भी चलेगी।

40 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 10 जिलों में जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी हुआ है।विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से तेज बारिश होगी। आज भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़ ,नर्मदा पुरम, बैतूल, हरदा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सहित कई जिलों में बारिश होगी, इसके अलावा तेज हवाएं भी चलने की गुंजाईश है। साथ ही साथ बता दें कि डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सहित कई जिलों में ओलावृष्टि की भी घटना देखी जाएगी।

एमपी में मानसून की हो सकती है एंट्री

एक सप्ताह में दस्तक दे सकता है मानसून। जबलपुर और बालाघाट के रास्ते एमपी में मानसून की हो सकती है एंट्री। रविवार को मुंबई, कोंकण समेत महाराष्ट्र के दक्षिण पश्चिम के हिस्से में पहुंचा है मानसून। अगले एक सप्ताह उमस वाली गर्मी का करना पड़ सकता है सामना। भोपाल समेत कई इलाकों में प्री मानसून की गतिविधियां हुई तेज। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर के चलते एमपी में आंधी - बारिश का दौर। वहीं ग्वालियर - चंबल, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में कल से 16 जून तक लू के आसार।