H

MP में बीजेपी ने सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया, बनाया बड़ा रिकॉर्ड

By: Richa Gupta | Created At: 05 June 2024 03:52 AM


देशभर में भले ही बीजेपी की रफ्तार में कमी आई हो लेकिन मध्य प्रदेश में कमल की आंधी चली और कांग्रेस उस आंधी में उड़ गई। 2014 में 27 फिर 2019 में 28 के बाद अब 2024 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है।

bannerAds Img
देशभर में भले ही बीजेपी की रफ्तार में कमी आई हो लेकिन मध्य प्रदेश में कमल की आंधी चली और कांग्रेस उस आंधी में उड़ गई। 2014 में 27 फिर 2019 में 28 के बाद अब 2024 में बीजेपी ने मध्य प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतकर रिकॉर्ड बना दिया है। यह पहला मौका है जब भाजपा ने क्लीन स्वीप किया होगा। बीजेपी ने इस बार 9 नए प्रत्याशी भी उतारे थे, लेकिन वह भी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरे और सभी ने शानदार जीत हासिल की है।

विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को चुनाव हरा दिया

मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी ने राज्य की सभी सीटें 1984 में जीती थी। उस वक्त मध्यप्रदेश अविभाजित था, तब चुनाव में कांग्रेस ने राज्य की सभी 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 40 साल बाद बीजेपी ने कांग्रेस के इसी इतिहास को दौहराते हुए राज्य की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल की है। 26 सालों से कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा छिंदवाड़ा भी इस बार बीजेपी की आंधी में भेद गया। जहां बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने कांग्रेस के नकुलनाथ को चुनाव हरा दिया।