मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत प्रदेश शासन के मंत्री आज भी रहेंगे प्रदेश की अलग-अलग विधानसभाओं के दौरे पर
By: Richa Gupta | Created At: 31 October 2023 11:04 AM
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ताबड़तोड़ दौरे जारी है। सीएम शिवराज आज नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और आगर मालवा के दौरे पर रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ताबड़तोड़ दौरे जारी है। सीएम शिवराज आज नीमच, मंदसौर, रतलाम, उज्जैन और आगर मालवा के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह जावद विधानसभा के जान्थला में जनसभा करेंगे। दोपहर 12.10 बजे गरोठ विधानसभा, दोपहर 1.25 बजे जावरा विधानसभा, दोपहर 2.30 बजे महिदपुर विधानसभा के झारडा, दोपहर 3.35 बजे सुसनेर विधानसभा के नलखेड़ा, शाम 5 बजे सांवेर विधानसभा के निपानिया और शाम 6.45 बजे देपालपुर विधानसभा के गौतमपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल जबलपुर और कटनी जिले के दौरे पर
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज जबलपुर और कटनी जिले के दौरे पर रहेंगे। जहां वे चुनाव प्रचार में ताबड़तोड़ जनसभाएं करेंगे। केंद्रीय मंत्री सुबह 10.30 बजे जबलपुर ग्रामीण के मंझौली विधानसभा में जनसभा, सुबह 11.45 बजे कटनी के बहोरीबंद विधानसभा के ग्राम बाकल, दोपहर 1 बजे कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम हरैया और दोपहर 2.30 बजे विजयराघवगढ विधानसभा के ग्राम दशरमन में जनसभा को संबोधित करेंगे।