H

CG NEWS : सुकमा में जल जीवन मिशन के चार मजदूरों का नक्सलियों ने किया अपहरण....

By: Shivani Hasti | Created At: 12 February 2024 07:33 AM


bannerAds Img
CG NEWS : सुकमा। चुनाव नजदीक आते ही बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सलियों का आतंक फिर से बढ़ गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास के कार्य हो रहे हैं। इसके साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का भी तेजी से विकास किया जा रहा। लोगों को मूलभूत सुविधाएं देने के लिए सड़क, बिजली, सहित जल जीवन मिशन के तहत घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। नक्सली क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों से नक्सली काफी घबराए हुए हैं और अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने के लिए मजदूरों एवं सुरक्षा बल के जवानों को निशाना बना रहे हैं। सुकमा के जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने 4 मजदूरों को अगवा कर लिया है। साथ ही जल जीवन मिशन कार्य में लगी जेसीबी को भी ले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, जगरगुंडा इलाक़े में जल जीवन मिशन का कार्य चल रहा था। हालांकि अभी तक मामले की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरा मामला मामला जिले के जगरगुंडा थाने का बताया जा रहा है।

Read More: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने देवेंद्र प्रताप सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार