H

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बोले - BJP की 300 सीटें पार तो वो...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 03 June 2024 09:28 AM


इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 361 से 401 और इंडी गठबंधन को 131 से 166 एवं अन्य के लिए 8 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है।

bannerAds Img
देश में चल रहे लोकसभा चुनाव का मतदान संपन्न हो गए हैं। इसके साथ ही शनिवार को तमाम एंजेंसियों के एग्जिट पोल भी सबके सामने आ गए हैं। इन एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावनाएं हैं, जबकि इंडी गठबंधन बहुमत मिलने का दावा कर रही है। इसी बीच एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है।

वो EVM का वोट है - दिग्विजय सिंह

एमपी के राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी दंगल में ताल ठोक रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल को लेकर बीजेपी पर हमला बोला हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा कि, अगर जनता का वोट पड़ा है तो इनको ( भाजपा ) बहुमत नहीं मिलेगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, कांग्रेस ने 295 का जो आंकड़ा दिया है वो सही है। दिग्विजय सिंह ने दावा करते हुए कहा कि, यदि बीजेपी 300 पार है तो वो जनता का वोट नहीं है, वो EVM का वोट है।

एमपी में बीजेपी को 29 सीट मिलने का आशंका

आपको बता दें कि, इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, NDA को 361 से 401 और इंडी गठबंधन को 131 से 166 एवं अन्य के लिए 8 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके साथ ही अगर मप्र की बात करें तो राज्य की 29 सीटों में से बीजेपी को 28-29 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की आशंका है।