युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, चुनावों से पहले इन सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास वालों के लिए भी मौका
By: Ramakant Shukla | Created At: 22 August 2023 03:49 PM
मध्यप्रदेश में ये साल चुनावी है आखिरी महीनों में चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की नजर चुनाव से पहले होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं पर है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सरकार कुछ नई भर्तियों की घोषणा कर सकती है।

मध्यप्रदेश में ये साल चुनावी है आखिरी महीनों में चुनाव होने हैं। ऐसे में प्रदेश भर में सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों की नजर चुनाव से पहले होने वाली भर्तियों और परीक्षाओं पर है। अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि चुनाव से पहले सरकार कुछ नई भर्तियों की घोषणा कर सकती है। हालांकि कई विभागों में विभिन्न पदों के लिए लगातार भर्ती परीक्षाएं हो रही हैं। आज आपको बताते हैं दिसंबर 2023 तक मध्य प्रदेश में होने वाली सरकारी भर्ती और परीक्षाएं।
हाल ही में संपन्न हुई प्रतियोगी परीक्षाएं
मध्य प्रदेश में पटवारी परीक्षा संपन्न होने के बाद मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार एमपी पुलिस कांस्टेबल के 7090 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा चल रही है जो 12 अगस्त 2023 से 12 अक्टूबर तक चलेगी।
अगले कुछ महीनों में होने वाली भर्ती परीक्षाएं
साल के शुरुआत में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एमपीपीएससी ने राज्य वन सेवा परीक्षा, राज्य इंजीनियरिंग सेवा, कराधान सहायक, खेल अधिकारी, लाइब्रेरियन, सहायक प्रोफेसर और अन्य पद रिक्ति 2023 के लिए एमपीपीएससी नई भर्ती 2023 पीडीएफ अधिसूचना जारी की थी। जिसके तहत एमपीपीएससी कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षाएं आयोजित हैं।
सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 सितंबर-अक्टूबर
राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2022 08 अक्टूबर 2023
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 30 अक्टूबर 2023 से 04 नवंबर 2023
क्रीड़ा अधिकारी परीक्षा 2022, 19 नवंबर 2023
राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा 2022, 10 दिसंबर 2023
कराधान सहायक परीक्षा 2022, 17 दिसंबर 2023
इसके अलावा मध्यप्रदेश आंगनवाड़ी में 385 पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट, मध्य प्रदेश ने ये भर्तियां निकाली हैं।
MP सरकार की मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की घोषणा की है, योजना के तहत सरकार चयनित युवाओं को रोजगार के ट्रेनिंग देगी। ट्रेनिंग के एक महीने बाद राज्य शासन की ओर से युवाओं को 8,000 से 10,000 रुपये मानदेय दिया जाएगा। योजना की शुरुआत 22 अगस्त से हो रही है।