H

Exit Poll पर RJD सांसद मनोज झा का तंज, बोले- उनको उनके खर्च का उत्सव मनाने दीजिए

By: Richa Gupta | Created At: 03 June 2024 03:32 AM


लोकसभा का चुनाव समाप्त हो चुका है। चार जून को रिजल्ट आना है। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़े जारी हो गए हैं तो दूसरी ओर इसको लेकर बयानबाजी भी हो रही है।

bannerAds Img
लोकसभा का चुनाव समाप्त हो चुका है। चार जून को रिजल्ट आना है। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़े जारी हो गए हैं तो दूसरी ओर इसको लेकर बयानबाजी भी हो रही है। राजद सांसद मनोज झा ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर कहा है कि, चार जून का इंतजार किया जाए। उन्होंने कहा कि, एग्जिट पोल अद्भुत चीज है। आप लोग यह जानते हैं कि कितनी बार यह असफल हुआ है।

एग्जिट पोल में बड़े लोगों का खर्च

राजद सांसद मनोज झा ने कहा कि, एग्जिट पोल में बड़े लोगों का खर्च होता है। पीएमओ का होता और कुछ चैनल्स का होता है। उनको उनके खर्च का उत्सव मनाने में हमें कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने कहा कि, इसलिए मैं कहता हूं कि, चार जून का इंतजार किया जाए। एग्जिट पोल क्या होता है? बिहार के संदर्भ में दो बार हमने देखा है मुंह की खानी पड़ी है, तो चार जून को वैसा ही कुछ होगा।

पीएम मोदी की हवा टाइट

उन्होंने आगे पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, हकीकत ये है कि, तेजस्वी यादव ने पीएम की हवा टाइट कर दी। पीएम ने रोजगार पर नहीं बोला और तेजस्वी यादव बोलते रहे। पीएम मोदी चुनाव में भैंस, मंगलसूत्र और मुजरा पर बोलते रहे। अगर इसके बाद भी वो (नरेंद्र मोदी) फिर से पीएम बनते हैं तो मुझे तो चिंता होगी कि, लोकतंत्र मेरा उतना स्वस्थ नहीं है जितना हम सोचते हैं।