H

एग्जिट पोल के आंकड़ों से पहले पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान बोले - मप्र में इस बार बीजेपी क्लीन स्वीप करेगी

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 June 2024 11:10 AM


कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर मप्र के पूर्व शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, उनको पहले से ही आभास हो गया कि, उनके पक्ष में कुछ आना नहीं है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आने में सिर्फ 3 दिन का वक्त शेष है। इससे पहले ही सभी नेताओं के साथ-साथ आम जनता भी अनुमान लगाने लगी है कि, किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी तथा कौन सा उम्मीदवार संसद पहुंचेगा। एक जून को सातवें चरण का मतदान संपन्न होते ही एग्जिट पोल के आंकड़े आने आरम्भ हो जाएंगे। इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा दावा किया है।

मप्र में इस बार बीजेपी क्लीन स्वीप करेगी

मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जीत का दावा करते हुए विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, पिछली बार भारतीय जनता पार्टी को 28 सीटों पर जीत मिली थी, किन्तु इस बार पार्टी क्लीन स्वीप करेगी। एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में जीत रही है। काशी के परिणाम विजय के नए रिकॉर्ड बनाने वाले हैं। भाजपा इस बार विजय के नए रिकॉर्ड स्थापित करेगी। चौहान ने आगे कहा कि, मध्य प्रदेश में भी हम सभी 29 सीटें बड़े अंतर से जीतने वाले हैं।

कांग्रेस पर शिवराज सिंह का तंज

वहीं एक तरफ एग्जिट पोल का आरम्भ शनिवार शाम 6:00 बजे से हो जाएगा। हालांकि, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस ने एग्जिट पोल में सम्मिलित न होने की घोषणा कर दी है। वहीं कांग्रेस द्वारा एग्जिट पोल का बहिष्कार करने पर मप्र के पूर्व सीएम व विदिशा से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, उनको पहले से ही आभास हो गया कि, उनके पक्ष में कुछ आना नहीं है। कौन मीडिया के सवालों का सामना करे इसलिए बचना अधिक ठीक है।