H

समाजवादी पार्टी की एक और लिस्ट जारी, 35 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा, 5 के बदले टिकट

By: Ramakant Shukla | Created At: 28 October 2023 07:07 AM


मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर 35 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। मुरैना जिले की अंबाह सुरक्षित और मुरैना विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। मुरैना विधानसभा क्षेत्र से राकेश कुशवाहा और अंबाह विधानसभा क्षेत्र से अनीता सिंह चौधरी को मैदान में उतारा गया है। देर रात आई सूची में 40 नाम शामिल हैं। इनमें 35 प्रत्याशियों के नए नाम और पांच के टिकट बदले गए हैं।

banner
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए समाजवादी पार्टी ने एक और लिस्ट जारी कर 35 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है। मुरैना जिले की अंबाह सुरक्षित और मुरैना विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। मुरैना विधानसभा क्षेत्र से राकेश कुशवाहा और अंबाह विधानसभा क्षेत्र से अनीता सिंह चौधरी को मैदान में उतारा गया है। देर रात आई सूची में 40 नाम शामिल हैं। इनमें 35 प्रत्याशियों के नए नाम और पांच के टिकट बदले गए हैं। समाजवादी पार्टी ने सिंगरौली की देवसर सीट से डॉ. सुषमा प्रजापति को टिकट दिया है। वहीं, सिहौर की आष्टा सीट से अम्बाराम मालवीय तो टिकट मिला है। सतना जिले की सतना विधानसभा सीट से हाजी मोइन खान को मैदान में उतारा गया है। सतना के अमरपाटन से समाजवादी पार्टी ने बालकृष्ण यादव पर भरोसा जताया है। इसके अलावा, पन्ना की पवई सीट से रजनी यादव चुनावी मैदान में उतरी हैं।

इन पांच सीटों पर समाजवादी पार्टी ने बदले टिकट

समाजवादी पार्टी ने किसी रणनीति के तहत छतरपुर जिले की बिजावर सीट से रेखा यादव को टिकट दिया है। पहले यहां से मनोज यादव को उतारा गया था। वहीं, निवाड़ी में पहले शिवांगी यादव उम्मीदवार थीं, लेकिन अब मिनी यादव को टिकट दिया गया है। तीसरा नाम है पन्ना के गुन्नौर का, जिस पर जितेंद्र कुमार दहायत के स्थान पर अमिता बागरी पर भरोसा जताया गया है। रीवा के देवतालाब से रामयज्ञ सोधिंया की जगह सीमा जयवीर सिंह सेंगर को टिकट दिया गया है। भिंड की गोहद सीट से मोहन लाल माहौर के स्थान पर सपा ने जितेंद्र खटीक उर्फ बंटी को उतारा है।