H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

पीएम मोदी पर निशाना साधने को लेकर विपक्षी दलों पर बरसे सीएम एकनाथ शिंदे, बोले - शेर से नहीं लड़ सकतीं भेड़-बकरियां

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 18 September 2023 10:32 AM


सीएम शिंदे ने ईडी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जिन पर भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है। यह किसी को यूं ही परेशान नहीं करता है।

banner
महाराष्ट्र के मुखिया एकनाथ शिंदे ने जमकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, विपक्षी दल केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हराने के बारे में सोचते हैं, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकतीं। सीएम शिंदे ने कहा कि, मैं विपक्षी दलों को गिद्ध नहीं कहूंगा, लेकिन भेड़-बकरियां जंगल में शेर के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ नहीं आ सकतीं। अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, शेर हमेशा शेर होता है और वही जंगल पर राज करेगा।

हमारी सरकार को कोई खतरा नहीं है

NDA को चुनौती देने के लिए विपक्षी दलों के एक साथ आने के बारे में पूछे जाने पर सीएम शिंदे ने कहा कि, वह केवल पीएम मोदी को हराने के बारे में सोचता है। शिवसेना नेता ने कहा कि, मुझे नहीं लगता कि, कहीं भी विपक्ष टक्कर दे रहा है। शिंदे ने कहा कि, अजित पवार के हमारे साथ आने के बाद हमें 215 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार को कोई खतरा नहीं है।

ईडी किसी को यूं ही परेशान नहीं करता है

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे का नाम लिए बिना कहा कि, हम लोगों के लिए काम कर रहे हैं। लोग तय करेंगे कि, वे कैसे व्यक्ति को चाहते हैं, जो उनके लिए काम करता है या जो केवल घर पर बैठता है। ईडी का इस्तेमाल किए जाने के आरोपों पर शिवसेना नेता शिंदे ने कहा कि, ईडी उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करता है, जिन पर भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त होने का संदेह है। यह किसी को यूं ही परेशान नहीं करता है।