H

आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव समेत 20 कार्यकर्ताओं पर FIR

By: Sanjay Purohit | Created At: 25 March 2024 09:44 AM


मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। आदर्श आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है। आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया था। दरअसल आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल को ED ने गिरफ्तार किया है।

इसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। 22 मार्च को महाराज बाड़े के हेमू कॉलोनी चौक पर स्थित भाजपा कार्यालय के बाहर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन किया था।

ग्वालियर में बिना अनुमति के किए गए इस प्रदर्शन के खिलाफ जनकगंज थाने में शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार पर ग्वालियर की जनकगंज थाना पुलिस ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव एडवोकेट रोहित गुप्ता सहित 20 आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं पर मामला दर्ज किया है।