H

भोपाल-इंदौर समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 June 2024 03:10 AM


दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में मानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्रप्रदेश के अधिकांश हिस्से में और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। उधर अलग-अलग स्थानों पर बनी 3 मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं के साथ नमी आने से मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने एवं गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान छतरपुर में दर्ज किया गया।

bannerAds Img
दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में मानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्रप्रदेश के अधिकांश हिस्से में और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में पहुंच चुका है। उधर अलग-अलग स्थानों पर बनी 3 मौसम प्रणालियों के कारण हवाओं के साथ नमी आने से मध्यप्रदेश में कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने एवं गरज-चमक के साथ रुक-रुक कर वर्षा हो रही है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 46 डिग्री सेल्सियस तापमान छतरपुर में दर्ज किया गया। छतरपुर के अलावा दमोह, निवाड़ी, शिवपुरी में लू चली। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, धूप बने रहने के कारण अधिकतम तापमान अभी बढ़े हुए रहेंगे। विशेषकर ग्वालियर, चंबल, रीवा, सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की भी संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। सौराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होने की भी संभावना है।