H

राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र के एग्जिट पोल पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कार्यकर्ताओ को दी नसीहत

By: Ramakant Shukla | Created At: 02 June 2024 09:05 AM

एग्जिट पोल के अनुसार मध्यप्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी क्लीन स्वीप करते हुए 29 की 29 लोकसभा सीटों पर कब्जा जमाती हुई नजर आ रही है। जिसे लेकर पूर्व सीएम और राजगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओ को भी नसीहत दी है।

bannerAds Img

कार्यकर्ताओ को दी नसीहत

दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरी अपने सहयोगियों और समर्थकों से अपील है कि मतगणना पर ध्यान रखें, ताकि कोई गड़बड़ी न होने पाए। राजगढ़ में चुनाव आप सबकी कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से लड़ा गया है। बस एक काउंटिंग वाले दिन की मेहनत बाकि है। हमारे मतगणना एजेंट्स से बस एक और अनुरोध है कि जब तक नतीजा घोषित न हो जाए तब तक अपनी टेबल न छोड़ें। हम लड़े हैं और हम जीतेंगे। गौरतलब है कि देश के न्यूज चैनल्स और अन्य सर्वे एजेंसियों के माध्यम से जिस तरह के एग्जिट पोल सामने आए हैं उससे भाजपा खेमे में खुशी का माहौल है। लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को सामने आएंगे, तब पूरी तरह से साफ हो जाएगा कि कौन कितनी सीटें जीत रहा है।