H

अखिलेश यादव बोले- BJP का रथ फंसा नहीं धंस गया है, जनता 140 सीट के लिए भी तरसा देगी

By: Ramakant Shukla | Created At: 15 May 2024 07:13 AM


लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है। अब नकारात्मक राजनीति का समय खत्म हो रहा है। उन्होंने दावा किया 4 जून को भाजपा की सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव के पाँचवें चरण से पहले समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला किया है। लखनऊ में इंडिया गठबंधन की संयुक्त प्रेसवार्ता में सपा अध्यक्ष ने कहा कि ये देश को बचाने की लड़ाई है। अब नकारात्मक राजनीति का समय खत्म हो रहा है। उन्होंने दावा किया 4 जून को भाजपा की सरकार जा रही है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। राजधानी लखनऊ में आज सपा और कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई, जिसमें अखिलेश यादव ने कहा कि चौथे चरण के चुनाव के बाद बीजेपी का झूठ जितना पहाड़ चढ़ना था वो चढ़ चुका है और अब वो चोटी से लुढ़कना शुरू हो गया है। उनका काउंट डाउन के साथ-साथ माउंटेन डाउन भी शुरू हो गया है।

बीजेपी का रथ फंसा नहीं धंस गया है

सपा अध्यक्ष ने कहा कि 10 साल दिल्ली की और सात साल यूपी की सरकार में उनकी हर बात झूठी निकली और उनकी बूथ कमेटियां, लूट कमेटी की तरह काम करने लग गई है। आने वाले समय में देश के 140 करोड़ की जनता बीजेपी को 140 सीट के लिए भी तरसा देगी। बीजेपी का रथ फंस नहीं गया धंस गया है इसलिए उनकी भाषा बदल गई है.अब नकारात्मक राजनीति का समय खत्म हो गया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज लोकतंत्र को ख़तरा है। ये लोकतंत्र के पीछे तो पड़े ही हमारी और आपकी जान के भी पीछे पड़े हैं. जो वैक्सीन हमारे शरीर में चली गई बताइए उसे ये कैसे वापस लेंगे। हर संस्था को इन्होंने ख़त्म कर दिया है. इसलिए देश की जनता लोकतंत्र को भी बचाएगी और बीजेपी को भी हराएगी। बहुजन समाज के लोग जो संविधान को बचाना चाहते हैं वो इंडिया गठबंधन की मदद करें जिसमें देश को मजबूत किया जा सके।