H

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का तीखा हमला, जानें अक्षय बम को क्यों कहा खोटा सिक्का’

By: Sanjay Purohit | Created At: 09 May 2024 06:41 AM


इंदौर में प्रत्याशी विहीन हुई कांग्रेस अब नोटा प्रचार कर रही है। इस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस और कांग्रेस प्रदेशाध्क्ष पर निशाना साधा है

bannerAds Img
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोल रहे हैं कि इंदौर की जनता नोटा पर वोट डाले। किसी राजनीतिक दल के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष का इस प्रकार का आह्वान लोकतंत्र को कमजोर करना है। आपका सिक्का खोटा है और हम नोटा पर वोट डालें।

इंदौर की जनता के साथ धोखा

वीडी ने कहा कि नोटा का प्रचार कर रही कांग्रेस ने इंदौर की जनता के साथ धोखा किया है। आपके प्रत्याशी ने आखिरी समय पर नाम वापस लिया। पटवारी मानते हैं कि भाजपा जीत रही है, इसलिए ऐसे लड़ाके खड़े किए जो भाग गए। इशारों ही इशारों में वीडी ने अक्षय कांति बम को पटवारी का खास और फाइनेंसर भी बताया।

मेरी लोकसभा में भी ऐसा ही हुआ

वीडी ने बताया, खजुराहो सीट इंडिया गठबंधन ने सपा को दी थी। प्रत्याशी बदला तो फॉर्म पर हस्ताक्षर नहीं किए, जबकि निर्वाचन अधिकारी बोलते रहे। बाद में आरोप लगाया कि भाजपा के दबाव में हुआ। न्याय पालिका खुली थी वहां क्यों नहीं गए।