H

महाराष्ट्र में बारिश शुरु, राजस्थान में ओलावृष्टि का अनुमान, अगले सप्ताह से इन राज्यों होगी बारिश

By: Ramakant Shukla | Created At: 07 June 2024 03:19 AM


भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के लिए राहत की खबर है। दक्षिणी राज्यों का सफर तय कर चुका मानसून अब जल्द ही उत्तर भारत के राज्यों में पहुंचेगा। मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है, वहीं अब जल्द ही शेष अन्य राज्यों में भी मानसूनी बारिश का दौर शुरु हो जाएगा।

bannerAds Img
भीषण गर्मी का सामना कर रहे उत्तर भारत के लिए राहत की खबर है। दक्षिणी राज्यों का सफर तय कर चुका मानसून अब जल्द ही उत्तर भारत के राज्यों में पहुंचेगा। मानसून ने महाराष्ट्र में दस्तक दे दी है, वहीं अब जल्द ही शेष अन्य राज्यों में भी मानसूनी बारिश का दौर शुरु हो जाएगा। मौसम विभाग के अनुसार मानसून अगले सप्ताह तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और गुजरात पहुंच जाएगा और यहां बारिश का दौर शुरू होगा। वहीं शेष राज्यों में 25 जून से मानसूनी बारिश होगी। गौरतलब है कि दक्षिण के साथ ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग विभाग के मुताबिक आगामी पांच दिनों तक पूर्वी भारत के साथ उत्तरप्रदेश और मध्यप्रदेश में लू चल सकती है। जिसके बाद शुक्रवार से गरज चमक के साथ बारिश होगी। मौसम विभाग ने आठ जून को महाराष्ट्र और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में बारिश शुरु

तपिश का सामना कर रहे महाराष्ट्र में गुरुवार को मानसून पहुंचा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। फिलहाल मानसून ने दक्षिण कोंकण के सिंधुदुर्ग जिले और पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में दस्तक दे दी है और 10 जून तक मुंबई भी पहुंच जाएगा।

राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश

मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसे राजस्थान में मेघ बरसेंगे। मौसम विभाग ने 7 से 8 जून के बीच बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है और 7 जून को पश्चिमी राजस्थान में कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है।