H

आदित्य सिंह को बनाया गया हरदा कलेक्टर, अभिनव चौकसे होंगे नए SP

By: Ramakant Shukla | Created At: 08 February 2024 03:46 PM

मध्यप्रदेश शासन ने गुरुवार को एक बार फिर कई IAS-IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। हरदा में हुए ब्लास्ट के बाद जिले को नया कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मिला है। आदित्य सिंह को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। जबकी अभिनव चौकसे SP बनाए गए हैं। चौकसे अब तक राज्यपाल के परिसहाय का पद संभाल रहे थे। उनके स्थान पर भोपाल पुलिस के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शशांक को राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। हरदा पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट के बाद सरकार ने कलेक्टर ऋषि गर्ग और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन को हटा दिया था।

bannerAds Img

गुरुवार को कई आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादले

सामान्य प्रशासन विभाग ने छिंदवाड़ा कलेक्टर भी बदल दिया गया। शीलेंद्र सिंह को मनोज पुष्प की जगह छिंदवाड़ा कलेक्टर बनाया गया है। और कई अधिकारियों के तबादले आईएएस शोभित जैन, विवेक पोरवाल, संदीप यादव, सोनाली पोंछे को नया विभाग मिला है। शोभित जैन को मध्यप्रदेश खाद्य विभाग में सदस्य सचिव बनाया गया है। banner