H

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह बोले - राहुल गांधी कमान संभाले ताकि आने वाले प्रधानमंत्री बने

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 08 June 2024 11:33 AM


कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने एमपी में हार को लेकर कहा कि, अफसोसजनक परिणाम आए हैं। अन्य राज्यों की तरह एमपी में परिणाम नहीं आए, बड़े दुख की बात है।

bannerAds Img
एमपी के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने राज्य में मिली करारी हार को लेकर कहा कि, सभी नेताओं को मिलकर विचार करने की जरूरत है। केवल मौजूदा प्रदेश नेतृत्व पर जिम्मेदारी डालना ठीक नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को काम करने के लिए सिर्फ 6 महीने मिले। कांग्रेस हर महिला तक नहीं पहुंच पाई। प्रदेस अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री सभी इस पर रणनीति बनाएं। आने वाले चार साल बहुत मेहन करने की जरूरत हैं।

7 से 8 सीटों पर अच्छा किया जा सकता था

कांग्रेस नेता जयवर्धन सिंह ने एमपी में हार को लेकर कहा कि, अफसोसजनक परिणाम आए हैं। अन्य राज्यों की तरह एमपी में परिणाम नहीं आए, बड़े दुख की बात है। उन्होंने कहा कि, विधानसभा चुनाव के बाद हमें बेहतर करने की उम्मीद थी। 7 से 8 सीटों पर अच्छा किया जा सकता था, लेकिन इस बार और बड़ी निराशा हाथ लगी है।

न्याय यात्रा की मेहनत का परिणाम है

वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की उठ रही मांग को लेकर एमपी के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि, वे हमारे नेता है। कांग्रेस पार्टी को कई राज्यों में अच्छी जीत मिली है। देश में बेहतर आंकड़ा सामने आया हैं। यह राहुल गांधी की भारत जोड़ो और न्याय यात्रा की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि, पूरे देश की मांग है कि राहुल गांधी पूरी कमान संभाले ताकि आने वाले प्रधानमंत्री बने।