H

दिल्ली में गठबंधन को लेकर इलू-इलू कर रही कांग्रेस - डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 April 2024 04:23 AM


डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही और यूपी में तो एक तरफा लहर है।

bannerAds Img
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा है कि, लोकतंत्र के महापर्व के अवसर पर हम आज मिल रहे है। पूरे देश में पीएम मोदी की लहर चल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, उत्तर प्रदेश में तो कह सकते है कि, केवल मोदी और योगी का जादू चल रहा है। भगवा, भाजपा और मोदी मय लहर है।

विपक्ष खत्म हो चुका है

आपको बता दें कि, बीजेपी के दिग्गज नेता ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, विपक्ष खत्म हो चुका है। पीएम मोदी की विकास की योजनाएं घर-घर पहुंची है। डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, पीएम मोदी अपने परिवार को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है। मोदी का परिवार करोड़ो देश की जनता है। पाठक ने कांग्रेस पर तंज सकते हुए कहा कि, कांग्रेस दिल्ली में गठबंधन को लेकर इलू-इलू कर रही है और पंजाब में कह रहे है हम आपके है कौन

जनता ने विपक्ष को नकार दिया है

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने महिलाओं को लेकर कहा कि, पूरे देश की महिलाओं का सम्मान आज पीएम मोदी के नेतृत्व में बढ़ा है। बीजेपी नेता ने आगे कहा कि, भारतीय जनता पार्टी यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करने जा रही है। पूरे देश में मोदी की लहर चल रही और यूपी में तो एक तरफ़ लहर है। उन्होंने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि, जनता ने विपक्ष को नकार दिया है। विपक्ष फेल है।