सीएम शिवराज सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोले - कांग्रेस के लोग बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 November 2023 10:21 AM
मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। वहीं वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। वहीं वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। 230 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी ने अपने-अपने उम्मीदवारों को उतार दिया है और चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। इसके मद्देनजर मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए कुल 3,832 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
राज्य की सियासत पूरे चरम पर है
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर राज्य की सियासत भी अपने पूरे चरम पर है और राजनैतिक दल और उनके नेता राज्यभर में जनसाभाएं कर चुनावी प्रचार में जुटे हुए हैं। इसके साथ ही बीजेपी-कांग्रेस के नेताओं के बीच जमकर बयानबाजी हो रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राज्य के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने पीसीसी चीफ कमलनाथ व कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है।
बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते कांग्रेस
मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आधी आबादी के मुद्दे को लेकर मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि, इस पार्टी के नेता महिलाओं का सम्मान करना नहीं जानते। सीएम ने इंदौर जिले के सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सभा में कहा कि, कन्या भोज हमारा संस्कार और सनातन परंपरा है, लेकिन जब मैंने कुछ दिन पहले कन्या भोज का आयोजन कराया, तो (कांग्रेस के राज्यसभा सांसद) दिग्विजय सिंह कहने लगे कि, मुख्यमंत्री नाटक-नौटंकी करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग बहन-बेटियों का सम्मान करना नहीं जानते।