H

बीजेपी ने कांग्रेस नेताओं के लिए खोले दरवाजे, विधायक दल की बैठक में लिया फैसला

By: Richa Gupta | Created At: 09 February 2024 04:23 AM


मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं के लिए दरवाजा खोल दिया है। चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराएंगे।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेताओं के लिए दरवाजा खोल दिया है। चुनाव लड़ चुके कांग्रेसी नेताओं को पार्टी ज्वाइन कराएंगे। यह फैसला बीजेपी विधायक दल की बैठक में लिया गया है। साथ ही इस मीटिंग में लोकसभा चुनाव को लेकर भी अहम निर्देश दिए गए है।

45 मिनट तक चली विधायक दल की बैठक

संगठन ने विधायकों को कहा, अगर कांग्रेस के प्रमुख नेता बीजेपी में आना चाहे तो उनसे संपर्क करो, पार्टी में लाओ। करीब 45 मिनट तक चली विधायक दल की बैठक में अहम निर्देश। नमो एप से ज्यादा लोगों को जोड़ा जाने के लिए कहा गया। विधायकों को नसीहत दी गई हैं ज्यादा से ज्यादा जनता के बीच रहे। बैठक में सीएम डॉ मोहन यादव, लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद ने किया संबोधित।

विकास कार्य में लाए तेजी

साथ ही 15 करोड़ के विकास कार्यों को लेकर जानकारी मांगी गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करने के भी निर्देश दिए गए है। इस बैठक में सीएम मोहन यादव, लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा विधायकों को संबोधित भी किया है।