H

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रहेगें धार, खरगौन ,उज्जैन लोकसभा क्षेत्रों के प्रवास पर

By: Richa Gupta | Created At: 10 May 2024 03:59 AM


मध्य प्रदेश में लोकसभा के चौथे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुखिया मोहन यादव अलग अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे।

bannerAds Img
मध्य प्रदेश में लोकसभा के चौथे चरण के लिए प्रचार प्रसार तेज हो गया है। राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज प्रदेश के मुखिया मोहन यादव अलग अलग जिलों के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज धार, खरगोन और उज्जैन लोकसभा क्षेत्रों के दौरे पर रहेंगे। वे महू के जानापाव में परशुराम जयंती के दर्शन-पूजन करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12.10 बजे खरगोन लोकसभा की महेश्वर विधानसभा के मंडलेश्वर में जनसभा और रोड शो करेंगे। दोपहर 1 बजे महेश्वर में जनसभा और रोड शो करेंगे।

धामनोद में रोड शो

इसके दोपहर 1.45 बजे धार लोकसभा की धरमपुरी विधानसभा के धामनोद में रोड शो, दोपहर 2.50 बजे बदनावर विधानसभा के धामनोद में जनसभा व रोड शो, शाम 4.10 बजे उज्जैन लोकसभा के नागदा में रोड शो और शाम 5.15 बजे उज्जैन में जनसभा को संबोधित कर रोड-शो में शामिल होंगे।