H

धर्म की नगरी मथुरा में सीएम योगी की हुंकार, बोले - राम आए हैं, कृष्‍ण भी आएंगे

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 04 April 2024 11:25 AM


सीएम योगी ने कहा कि, लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी स्वीकार नहीं।

bannerAds Img
मुरलीधर की नगरी मथुरा में बीजेपी उम्मीदवार हेमा मालिनी के समर्थन में सीएम योगी ने आज यानी की गुरुवार को जनसभा की। इस दौरान सीएम ने राधे-राधे और बिहारी लाल की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। राज्य के मुखिया ने कहा कि, हेमा ने इस क्षेत्र को नई पहचान दी है। मथुरा से हेमा मालिनी को तीसरी बार नामांकन करने की बधाई।

आज कला जगत की हेमा मालिनी मैदान में हैं

वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए सीएम योगी ने कहा कि, नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने पर हर दल का प्रत्याशी आएगा। किसी भी दल में प्रत्याशी ढूंढे नहीं मिल रहा है। उधार में प्रत्याशी ला रहे हैं। राज्य के सीएम ने आगे अपने संबोधन में कहा कि, कन्हैया के बारे में कहा जाता है, उन्होंने 16 कला के साथ अवतार लिया। आज कला जगत की हेमा मालिनी मैदान में हैं। मैं कुछ दिन पहले यहां आया था। आज फिर आया हूं।

ब्रज में जनभावना के साथ कार्य बढ़ रहे हैं आगे

मथुरा में अपने संबोधन में सीएम योगी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले पर बात करते हुए कहा कि, अयोध्या में रामलला के विराजमान होने के बाद वहां के लोगों की आय भी बढ़ी है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। अब हमें पूरा फोकस ब्रज भूमि पर करना है। ब्रज चौरासी कोस, बरसाना गोवर्धन में यहां की जनभावना के साथ कार्य आगे बढ़ रहे हैं।

सीएम बोले - व्यक्तिगत टिप्पणी स्वीकार नहीं

बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार कर रहे यूपी के सीएम योगी ने कहा कि, लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन व्यक्तिगत टिप्पणी स्वीकार नहीं। विचारों से सहमति असहमति हो सकती है, लेकिन हम कला, संस्कृति को टारगेट नहीं कर सकते और अगर कोई कर रहा है तो अपने लिए गड्ढा खोद रहा है। उन्होंने कहा कि, मथुरा की धरती तो कला की धरती रही है।