H

लाल परेड मैदान से आज रवाना होंगे मतदान दल, करीब डेढ़ हजार निजी और सरकारी बसों का किया अधिग्रहण…

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 May 2024 05:54 AM

देशभर में कल यानी 7 मई को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। तीसरे चरण में 12 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। जिनमें असम की 4, बिहार की 5, छत्तीसगढ़ की 7, कर्नाटक की 14, गोवा की 2, गुजरात की 25, मध्यप्रदेश की 9, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, बंगाल की 4, दमन और दीव की 2 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट शामिल है। तीसरे चरण में मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और बैतूल संसदीय क्षेत्र में मतदान होंगे।

bannerAds Img

लाल परेड मैदान से आज रवाना होंगे मतदान दल

भोपाल लोकसभा सीट से 22 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। भोपाल जिले में 63 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें से 464 संवेदनशील और 46 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। कल होने वाले मतदान के लिए 10 हजार कर्मचारी तैनात किए गए है।वहीं आज दोपहर लाल परेड मैदान से मतदान दलों को रवाना किया जाएगा। जिसमें डेढ़ हजार निजी और सरकारी बसों का अधिग्रहण किया गया।