H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

लालू यादव ने सरकार पर साधा निशाना, बोले - PM मोदी ने वादा किया, तब मैंने खाता खुलवाया

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 September 2023 09:21 AM


लालू यादव ने अपने ही अंदाज में इसरो वैज्ञानिकों से अपील की कि, वे पीएम मोदी को सूर्य लोक भेजने की तैयारी करें।

banner
विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के महत्वपूर्ण सदस्य व RJD नेता लालू प्रसाद अपने पुराने अंदाज में नजर आए। लालू ने अपने ही अंदाज में इसरो वैज्ञानिकों से अपील की कि, वे पीएम मोदी को सूर्य लोक भेजने की तैयारी करें।RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव की टिप्पणियां व्यंग्य से भरी हुई थीं, लेकिन इसमें गंभीर अंतर्निहित संदेश भी थे और उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि, I.N.D.I.A गठबंधन के साझेदारों के बीच सीट-बंटवारा उदार तरीके से और सुचारू रूप से किया जाएगा।

मोदी को सत्ता से हटाएंगे और देश को बचाएंगे

RJD नेता ने यहां संयुक्त पीसी में कहा कि, हम इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे और राहुल गांधी को आश्वस्त करना चाहेंगे कि, हम एकजुट होंगे, सीट बंटवारे में कोई समस्या या बाधा नहीं होगी। इसके साथ ही बिहार के पूर्व सीएम ने कहा कि, नुकसान सहते हुए भी हम I.N.D.I.A को मजबूत करेंगे और मोदी को सत्ता से हटाएंगे और देश को बचाएंगे। आगे अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, मुझे बहुत खुशी है कि, हम विभिन्न दलों के नेता, जो अलग-अलग काम कर रहे थे और मोदी उसका फायदा उठा रहे थे, अब एक साथ आ गए हैं।

इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद ने संयुक्त पीसी को संबोधित करते हुए कहा कि, शुरू से ही यह लड़ाई लड़ रहा हूं और कह रहा हूं कि , भाजपा हटाओ, देश बचाओ। उन्होंने दावा किया, है कि, इस देश में अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। गरीबी बढ़ रही है, कीमतें बढ़ रही हैं, भिंडी 60 रुपये है और आप टमाटर की कीमतों के बारे में जानते हैं। यादव ने कहा कि, मोदी सरकार में टमाटर का कोई स्वाद नहीं रह गया है। बीजेपी अफवाहें और झूठ फैलाकर सत्ता में आई है।