H

इंडी गठबंधन अपनी सरकार बनाने जा रहा है - प्रियंका गांधी वाड्रा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 01 June 2024 10:44 AM


लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है।

bannerAds Img
लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम दौर चल रहा हैं। वहीं चुनाव को देखते हुए अभी भी राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के साथ -साथ जुबानी जंग लगातार जारी है। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बड़ा दावा किया हैं।

इंडी गठबंधन अपनी सरकार बनाने जा रहा है

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने संसदीय चुनाव के लिए मतदान के अंतिम चरण को देखते हुए दावा किया है कि, अब यह स्पष्ट हो गया है कि, देश में इंडी गठबंधन अपनी सरकार बनाने जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, आपकी अधिकतम भागीदारी भारत को मजबूत बनाएगी। अपने अनुभव, अपनी अंतरात्मा, अपने मुद्दों के आधार पर बड़ी संख्या में मतदान करें। अपने संविधान, अपने लोकतंत्र के लिए वोट करें और ऐसी सरकार बनाने में मदद करें जो सिर्फ आपके लिए काम करें।

लोकसभा चुनाव 2024 का अंतिम दौर

आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ की 57 सीटों पर मतदान हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश का वाराणसी भी शामिल है, जहां से पीएम मोदी लोकसभा में लगातार तीसरी बार पहुंचने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वहीं पंजाब की सभी 13 और हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6 और झारखंड की 3 सीटों के अलावा चंडीगढ़ में भी मतदान हो रहा है। ओडिशा की शेष 42 विधानसभा सीटों और हिमाचल प्रदेश की 6 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी एक साथ हो रहे हैं।