H

घायलों की संख्या को देखते हुए भोपाल एम्स और हमीदिया अस्पताल के बेड रिजर्व, अलर्ट मोड पर प्रशासन

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 February 2024 10:52 AM

हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद से हड़कंप मच गया है। एक के बाद एक हुए कई ब्लास्ट से अफरा-तफरी मच गई। 50 से ज्यादा घर ब्लॉस्ट की चपेट में आ गए है। कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आ रही है। इस बीच राजधानी भोपाल के एम्स और हमीदिया अस्पताल के बेड रिजर्व कर दिए गए है। घटना के बाद से प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

bannerAds Img

घायलों की संख्या को देखते हुए भोपाल एम्स और हमीदिया अस्पताल के बेड रिजर्व

भोपाल सीएमएचओ डॉक्टर प्रभाकर तिवारी ने एम्स और जीएमसी में बेड रिजर्व रखने के दिए निर्देश दिए है। बोर्न प्लास्टिक सर्जन को ड्यूटी पर तैनात रहने के भी निर्देश दिए गए है। वहीं घायलों को लाने भोपाल से भी 108 एम्बुलेंस हरदा भेजी जा रही है। वहीं खंडवा और होशंगाबाद से भी एम्बुलेंस हरदा पहुंच रही है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह भी पूरे मामले को लेकर कर निगरानी कर रहे है।