CG NEWS : राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जोर आजमाईश सभी पार्टियां कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं। आज इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विजय संकल्प सभा को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया।
“तैयारी पूरी है भाजपा जरूरी है”
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा और खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी गीता घासी साहू के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए विशाल जनसभा को संबोधित किया। विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने यहां से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भारत वर्मा को जीत दिलाने के लिए जनता का आशीर्वाद मांगा। वहीं मतदाताओं से भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। सभा को संबोधित करते हुए आदित्यनाथ योगी ने “तैयारी पूरी है भाजपा जरूरी है” का नारा दिया। प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए घेरा और भाजपा की योजनाओं को लेकर जानकारी दी।
Read More: CG NEWS : ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने गोली मारकर किया सुसाइड, कैंप में मचा हड़कंप....