चंद्रयान-3 की लैंडिंग बाद सामने आया चांद का पहला वीडियो, देखिए लैंडिंग के वक्त का नजारा
By: Ramakant Shukla | Created At: 25 August 2023 11:32 AM
भारत 23 अगस्त को एक बार फिर इतिहास रचा है। इसरों ने चंद्रयान 3 को चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करवा दिया। जिसके बाद पूरा देश खुशियां मना रहा है। चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम के चांद पर उतरने के बाद अपना काम कर दिया। चंद्रयान की सफलता के बाद पहला वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है ये वीडियो उस समय का है जब चंद्रयान 3 चांद पर उतर रहा था।

इस वीडियो को इसरो ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टच डाउन के समय चांद किस तरह का दिखाई दे रहा था। इससे पहले, लैंडिंग के तुरंत बाद लैंडर विक्रम की ओर से चांद की कुछ तस्वीरें भी भेजी गई थीं।
बुधवार को उतरा था दक्षिणी ध्रुव पर
चंद्रयान का लैंडर विक्रम बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा था। इसरो ने बताया कि लैंडिंग के कुछ घंटे बाद रोवर प्रज्ञान लैंडर से बाहर निकल गया था। रोवर और लैंडर, दोनों ही अच्छी स्थिति में हैं। रोवर चांद पर चहलकदमी शुरू कर चुका है।