केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का बयान, बोले - कांग्रेस में परिवारवाद प्रथम, बीजेपी को राष्ट्रवाद पहले...
By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 26 August 2023 03:07 PM
अनुराग ठाकुर ने हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की वो हालत है, जब वो हमारे विकास के सामने कहीं खड़ी नहीं होती।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज एमपी के भोपाल दौरे पर है। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने भोपाल के कुशोभाउ ठाकरे हॉल में सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पुस्तक का किया विमोचन किया। इस दौरान उनके अलावा सूबे के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और एमपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद थे। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और केंद्र की मोदी सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई।
BJP के लिए राष्ट्रीय और देश प्रथम है
केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने इस दौरान कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, कई लोगों के लिए देश में परिवार प्रथम है और कुछ के लिए राष्ट्रीय प्रथम। उन्होंने आगे कहा कि, हमारे BJP के लिए राष्ट्रीय और देश प्रथम है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस आती है जिनमें ये होड़ लगी रहती है कि, नेहरु जी का इंद्रा ज़ी का राजीव जी किसका नाम रखें आगे पता नहीं किस-किस का रखने की सोचेंगे, लेकिन अब मौक़ा नहीं मिलेगा।
कांग्रेस दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने का काम करती है
करप्शन और कांग्रेस की गारंटी पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोलते हुए कहा कि, कांग्रेस की वो हालत है, जब वो हमारे विकास के सामने कहीं खड़ी नहीं होती, तो दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने का काम करती है। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह कान खोलकर सुन लें मध्य प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकारें रही है ये बीमारू राज्य था बड़ी मुश्किल के साथ BJP ने इसको अग्रणी राज्य में लाकर खड़ा किया। ठाकुर ने आगे कहा कि, आज कल के 18-20 साल की उम्र के बच्चों के घर के बड़े बुजुर्गों को मैं आग्रह करना चाहता हूँ
कि, वो अपने बच्चों के साथ बिठाए और उनकी आंखें खोलें की 20 साल पहले मध्य प्रदेश की क्या हाल था।