H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

MP NEWS: पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान, बोले - सिटिंग MLA हूं अपनी ही सीट से लड़ूंगा चुनाव

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 September 2023 02:46 PM


पीसी शर्मा ने कहा कि, RSS की मानसिकता डिवाइड एंड रूल की रही है। हिंदुस्तान में राज कैसे किया जाए यही मानसिकता है।

banner
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कांग्रेस की बैठक के बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। कांग्रेस विधायक ने कहा कि, सिटिंग MLA हूं अपनी ही सीट से चुनाव लड़ूंगा। इसके साथ ही पीसी शर्मा ने आगे कहा कि, भोपाल दक्षिण पश्चिम से चुनाव जीतकर मंत्री बना था। आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता संजीव सक्सेना इसी विधानसभा सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में दावेदारी कर रहे हैं।

RSS का तालमेल अंग्रेजों के साथ रहा है

मध्यप्रदेश में पीएम मोदी और स्वामी विवेकानंद पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री व कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि, RSS की मानसिकता डिवाइड एंड रूल की रही है। हिंदुस्तान में राज कैसे किया जाए यही मानसिकता है। वहीं अपनी बात पर जोर देते हुए उन्होंने कहा है कि, ये फोटो विवेकानंद के लगा रहे, लेकिन मानसिकता अंग्रेजों वाली है। जाति धर्म और लोगों को डिवाइड करने वाली मानसिकता है। पीसी शर्मा ने आगे कहा कि, आरएसएस का तालमेल अंग्रेजों के साथ रहा है।

पीएम मोदी 3 बार आए या 10 बार कर्नाटक जैसा हश्र होगा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान आगे कहा कि, पीएम मोदी 3 बार आए या 10 बार कर्नाटक जैसा हश्र होगा। इसके अलावा उन्होंने भाजपा की इलेक्शन कमेटी की बैठक को लेकर कहा कि, बीजेपी में सब मोदी जी तय कर रहे हैं, यह बड़ी हैरानी की बात है। वहीं बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेता हाथी ऊंट से भी ऊपर बैठकर जन आशीर्वाद यात्रा में चल रहे हैं।