H

एमपी में रेलवे ट्रैक पर फ्लाईओवर और अंडर ब्रिज का होगा निर्माण

By: Richa Gupta | Created At: 02 February 2024 10:56 AM


अगले वित्त वर्ष में सुरक्षित, सुगम और समय पर रेल यात्रा के लिए बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। जिसके लिए तीन नए रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा।

bannerAds Img
अगले वित्त वर्ष में सुरक्षित, सुगम और समय पर रेल यात्रा के लिए बुनियादी सुविधाओं पर जोर दिया जाएगा। जिसके लिए तीन नए रेल कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। इनमें पहला, ऊर्जा खनिज और सीमेंट गलियारा रहेगा तो दूसरा, पोर्ट कनेक्टिविटी गलियारा एवं तीसरा, उच्च यातायात घनत्व गलियारा शामिल है। एमपी में रेलवे ट्रैक पर कुल 972 फ्लाईओवर रोड अंडर ब्रिज का भी निर्माण किया जाएगा।

तीनों कॉरिडोर के निर्माण पर इतना खर्च होगा

रेल बजट 2024-25 में मध्य प्रदेश को 15,143 करोड़ रुपए का बजट आवंटित है। जिसके तहत रेलवे में तीन बड़े कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, इन तीनों कॉरिडोर के निर्माण पर 11 लाख करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके साथ ही अगले 5 सालों के दौरान 15 हजार करोड़ रुपए की लागत से 40 हजार बोगियों को बंदे भारत ट्रेन की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा।

कुल 2.52 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए

अंतरिम बजट में रेलवे को अगले वित्त वर्ष के लिए कुल 2.52 लाख करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। अभी देश में ट्रेनों के माध्यम से प्रतिवर्ष करीब 700 करोड़ लोक यात्रा करते हैं। आगे आधारभूत सरचनाओं को इस तरह बढ़ाने की तैयारी है कि प्रतिवर्ष लगभग 1 हजार करोड़ लोग यात्रा कर सकें। मेट्रो रेल एवं नमो भारत जैसी प्रमुख रेल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का विस्तार किया जाएगा। अगले वित्त वर्ष में प्रत्येक हफ्ते में कम से कम एक वंदे भारत चलाने का लक्ष्य है।