H

PM मोदी को भूटान ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान, 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से नवाजा

By: Ramakant Shukla | Created At: 22 March 2024 12:03 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान ने अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। इस तरह भूटान से उसका सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले वह पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बन गए हैं। भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को 'ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो' से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान का आभार जताया और कहा कि वह इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं।

bannerAds Img

क्या बोले पीएम मोदी?

सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, 'आज एक भारतीय होने के नाते मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है। आपने मुझे भूटान के सर्वोच्च राष्ट्रीय अवॉर्ड से सम्मानित किया है। हर अवॉर्ड अपने आप में विशेष होता है, लेकिन जब किसी अन्य देश से अवॉर्ड मिलता है, तो भरोसा मजबूत होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। भारत और भूटान के संबंध जितने प्राचीन हैं, उतने ही नवीन और सामयिक भी हैं. 2014 में जब मैं भारत का प्रधानमंत्री बना, तो मेरी पहली विदेश यात्रा के रूप में मेरा भूटान आना स्वाभाविक था। 10 वर्ष पहले भूटान द्वारा किए गए उस स्वागत और गर्मजोशी ने प्रधानमंत्री के रूप में मेरी कर्तव्य यात्रा की शुरुआत को यादगार बना दिया था।