H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

Chandrayaan-3 Mission पर CM शिवराज सिंह ने कहा - देश को गर्व है, सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 23 August 2023 11:36 AM


140 करोड़ देशवासी मिशन चंद्रयान की कामयाबी के लिए दुआ कर रहे हैं।

banner
140 करोड़ देशवासी मिशन चंद्रयान की कामयाबी के लिए दुआ कर रहे हैं। अंतरिक्ष में भारत की इस उड़ान पर पूरी दुनिया की नजर है। इसरो के मिशन चंद्रयान पर NASA भी नजर बनाए हुए है। इसे लेकर देश के तमाम नेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं

मिशन चंद्रयान-3 को लेकर एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, देश को गर्व है। मैं सभी वैज्ञानिकों को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में देश ने बहुत कुछ हासिल किया है। वहीं आगे चंद्रयान-3 मिशन पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, बुधवार को प्रदेश के स्कूलों में चंद्रयान-3 के चन्द्रमा की सतह पर लैंडिंग के लाइव प्रसारण की भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा है कि, चंद्रयान-3 सबूत है की भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में कितनी प्रगति की है। जानकारी के अनुसार चंद्रयान-3 बुधवार शाम 6 बज कर 04 मिनट पर चन्द्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने कहा- वैज्ञानिकों को प्रणाम

वहीं उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करे. पूरा देश इंतजार कर रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति की है. मैं वैज्ञानिकों को प्रणाम करता हूं।