H

IPL 2024 : शतक जड़ शुभमन गिल ने आईपीएल में रचा इतिहास...

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 11 May 2024 08:28 AM


IPL में शतकों का शतक लग चुका है। बता दें कि, 16 साल पहले IPL के पहले सीजन में ब्रेंडन मैकुलम ने अपना और IPL का पहला शतक जड़ा था। बता दें कि, मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 73 गेंदों में 216.43 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 158 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के जड़े थे। वहीं IPL का

bannerAds Img
IPL 2024 के 59वें मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में GT के कप्तान शुभमन गिल ने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन गिल के नाम आईपीएल के एक खास रिकॉर्ड बना है, जिसे कभी कोई नहीं तोड़ सकता। आपको बता दे कि, गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के इस मैच में IPL का 100वां शतक लगा, जिसे गिल ने लगाया।

IPL के पहले शतक से 100वें शतक तक का सफर

IPL में शतकों का शतक लग चुका है। बता दें कि, 16 साल पहले IPL के पहले सीजन में ब्रेंडन मैकुलम ने अपना और IPL का पहला शतक जड़ा था। बता दें कि, मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 73 गेंदों में 216.43 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 158 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 13 छक्के जड़े थे। वहीं IPL का 25वां शतक शेन वॉटसन ने चेन्नई के खिलाफ साल 2013 में बनाया था। इसके बाद IPL का 50वां शतक ऋषभ पंत ने साल 2018 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाया था। इसके बाद IPL का 75वां शतक जोस बटलर ने साल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ लगाया था। वहीं अब IPLका 100वां शतक शुभमन गिल ने 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ लगाया हैं।

यह IPL सीजन सबसे ज्यादा शतक वाला

आपको बता दें कि, IPL 2024 में अब तक 59 मैच खेले जा चुके हैं, लेकिन इस सीजन में IPL इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा शतक लगे हैं। इस सीजन 59 मैचों में 14 शतक लगे हैं। इसके अलावा इस सीजन में अभी कुछ और मैच बाकी हैं। बता दें कि, IPL 2023 में 12 शतक लगे थे। वहीं IPL 2022 में 8 शतक लगे थे और IPL 2016 में 7 शतक लगे थे।