H

क्या राहुल गांधी लेंगे नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी, इनकार किया तो अखिलेश यादव को मौका संभव

By: Ramakant Shukla | Created At: 06 June 2024 07:21 AM

लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ताजा खबर है कि 18वीं लोकसभा के गठन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के क्रम में आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू नवनिर्वाचित सांसदों की सूची लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद ही राष्ट्रपति सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करेंगी।

bannerAds Img

कौन बनेगा नेता प्रतिपक्ष

इस बार कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष बनने लायक संख्या हासिल कर ली है। साथ ही राहुल गांधी को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग भी उठने लगी है। इसका फैसला कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में किया जाएगा। इस बारे में राहुल गांधी की ओर से कोई संकेत नहीं मिला है। वैसे यूपीए-2 के कार्यकाल में राहुल गांधी को मंत्रिमंडल में स्थान देने की मांग उठी थी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया था। इस बार भी यदि राहुल गांधी जिम्मेदारी लेने से बचते हैं तो अखिलेश यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया जा सकता है।