H

पीलीभीत में गरजे सीएम योगी, बोले - यूपी में माफिया पस्त, बेटियां सुरक्षित

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 02 April 2024 08:45 AM


सीएम योगी ने कहा कि, आज विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया। पहले नक्सलवाद,आतंकवाद का बोलबाला था अब खत्म हो गया।

bannerAds Img
आज पीलीभीत में सीएम योगी ने बीजेपी नेता जितिन प्रसाद के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान राज्य के मुखिया योगी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि, पीलीभीत की जमीन बहुत उपजाऊ है। यहां के किसान सोना उगाते हैं, लेकिन पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे।

पिछली सरकारों में युवा के हाथों में तमंचा होता था

सीएम योगी पीलीभीत के रामा इंटर कॉलेज मैदान में प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए विपक्ष पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, पिछली सरकारों में युवा के हाथों में तमंचा होता था। हमने रोजगार दिया। सीएम ने आगे कहा कि, समाजवादी पार्टी और बसपा की सरकार में कर्फ्यू लगता था। हमने कर्फ्यू मुक्त प्रदेश बनाया। अब कांवड़ यात्रा भी शांतिपूर्वक निकाली जाती है।

यूपी में गुंडे माफिया खत्म हो चुके हैं

यूपी के मुखिया योगी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, आज विश्व में भारत का सम्मान बढ़ा है। कश्मीर में आतंकवाद खत्म हो गया। पहले नक्सलवाद,आतंकवाद का बोलबाला था अब खत्म हो गया। सीएम योगी ने आगे यह भी कहा कि, प्रदेश में कानून व्यवस्था दुरुस्त है। गुंडे माफिया खत्म हो चुके हैं। दंगामुक्त प्रदेश बन चुके हैं। आज प्रदेश में सुरक्षित और समृद्ध है।