H

Rajasthan में महाराज Dhirendra Krishna Shastri बोले- 125 बार से ज्यादा संविधान संशोधन हुआ, हिंदू राष्ट्र के लिए एक बार और सही

By: payal trivedi | Created At: 11 May 2024 05:33 AM


बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज शुक्रवार को सांचौर आए। यहां मीडियाकर्मियों से मुलाकात में कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प है और हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे।

bannerAds Img
बाड़मेर: बागेश्वर धाम के बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज (Dhirendra Krishna Shastri) शुक्रवार को सांचौर आए। यहां मीडियाकर्मियों से मुलाकात में कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना हमारा संकल्प है और हम भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में 125 बार से ज्यादा बार संशोधन हुआ है तो एक बार और हिंदू राष्ट्र के लिए संशोधन होता है तो क्या बुराई है। इसके बाद हवाई पट्टी मैदान में पौने सात बजे हनुमंत कथा की शुरुआत हुई। पांच दिवसीय हनुमंत कथा, दिव्य दरबार व लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन होगा।

एक हजार कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

इससे पहले एक हजार कन्याओं (Dhirendra Krishna Shastri) ने कलश यात्रा निकाली। शोभायात्रा श्री सिद्धि विनायक गणपति मंदिर से शुरू होकर विवेकानंद सर्कल से होते हुए मुख्य बाजार, दरबार चौक, श्री अंबे माता मंदिर के आगे से होकर कलेक्ट्रेट कार्यालय से होते हुए नाबरिया सर्कल हायर सैकंडरी स्कूल से आयोजन स्थल पहुंची। पुरुषों के हाथ में लाल कपड़े में श्रीफल लपेटे हुए थे। जिन्हें लेकर वे कथा स्थल तक लाए। कलश यात्रा का शहर में फूल बरसा कर स्वागत किया गया। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर से चार्टर प्लेन से 12 बजे बाड़मेर पहुंचे। सड़क से बाड़मेर से सांचौर पहुंचे। सांचौर में भाजपा नेता दानाराम चौधरी के केहरी विला में स्वागत किया गया।

शाम चार बजे का रखा गया कथा का समय

धीरेंद्र शास्त्री कथा के लिए पंडाल पहुंचे तो लोगों की भारी भीड़ थी। इस दौरान उन्होंने कथा के समय का पूछा तो महिलाओं ने बताया कि दोपहर दो से पांच बजे तक का समय है। शास्त्री ने कहा कि इतनी गर्मी के चलते कथा का समय क्या करना चाहिए? भीड़ ने कहा कि दो की जगह चार बजे किया जाए। जिसके बाद तय हुआ कि शाम चार बजे कर दिया।