H

सऊदी अरब की सुंदरी पहली बार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी

By: Richa Gupta | Created At: 30 March 2024 08:07 AM


सऊदी अरब की सुंदरी पहली बार मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। मिस यूनिवर्स 2024 में सऊदी अरब की युवती रूमी अलकहतानी पहली बार भाग लेंगी।

bannerAds Img
सऊदी अरब की सुंदरी पहली बार मिस यूनिवर्स 2024 प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी। मिस यूनिवर्स 2024 में सऊदी अरब की युवती रूमी अलकहतानी पहली बार भाग लेंगी। इसकी जानकारी रूमी अलकहतानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर दी है।

मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं कि...

सऊदी अरब की सुंदरी रूमी ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखकर दी। रूमी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि, मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं कि, मुझे यह मौका मिला है। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में यह सउदी अरब की पहली भागीदारी है। रूमी चकाचौंध वाली जगत के लिए नई नहीं हैं, रूमी ने इससे पहले मलयेशिया में भी ग्लोबल एशियन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था।

यह ऐतिहासिक फैसला है

इस प्रतियोगिता में अरब की सुंदरी रूमी का भाग लेना ऐतिहासिक फैसला है। यह इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में सऊदी अरब साम्राज्य ने अपने देश में कई प्रगतिशील फैसले लिए हैं और उसी के तहत मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में देश की युवती की भागीदारी हो रही है।