H

मल्लिकार्जुन खड़गे बोले - मोदी तानाशाही में भरोसा करते हैं, विपक्ष इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगा

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 13 May 2024 02:19 PM


मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि, पीएम मोदी अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभिनेताओं और उद्योगपतियों को आमंत्रित करना नहीं भूले, लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया।

bannerAds Img
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया कि, पीएम मोदी तानाशाही में भरोसा करते हैं और विपक्ष इस चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगा। उन्होंने चतरा से कांग्रेस के उम्मीदवार के एन त्रिपाठी के समर्थन में यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि, हेमंत सोरेन को ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) गठबंधन से अलग नहीं होने के कारण जेल में डाल दिया गया।

मोदी तानाशाही में भरोसा करते हैं

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपने संबोधन में आगे कहा कि, हम लोकतंत्र में भरोसा करते हैं और वह तानाशाही में विश्वास करते हैं। हम उन्हें सबक सिखाएंगे। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि, पीएम मोदी आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के हथियार हैं और हम उनके द्वारा प्रचारित आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लड़ रहे हैं।

खड़गे का पीएम पर बड़ा आरोप

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि, पीएम मोदी अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभिनेताओं और उद्योगपतियों को आमंत्रित करना नहीं भूले, लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं किया।