H

धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित ने शेयर की ये फोटो....

By: Durgesh Vishwakarma | Created At: 22 March 2024 09:28 AM


रुतुराज गायकवाड़ ने इससे पहले CSK के लिए कप्तानी नहीं की है। वह टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

bannerAds Img
IPL 2024 का महाकुंभ आज यानी की 22 मार्च से शुरू हो रहा है। लीग का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैजेंजर्स बेंगलुरु के बीच होगा। IPL 2024 से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ को कप्तानी की जिम्मेदारी मिल गई है। धोनी के कप्तानी छोड़ते ही एक सुनहरे दौर का अंत हो गया है। अब धोनी के कप्तानी से हटते ही रोहित शर्मा ने एक फोटो शेयर की है।

रोहित शर्मा ने शेयर की ये स्टोरी

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं हिटमैन ने हाथ मिलाते हुए इमोजी भी शेयर की है। वहीं अब फैंस उनकी इस स्टोरी को खूब पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि, IPL 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया है।

ऋतुराज की कप्तानी में ही जीता था गोल्ड मेडल

रुतुराज गायकवाड़ ने इससे पहले CSK के लिए कप्तानी नहीं की है। वह टीम इंडिया के लिए कप्तानी कर चुके हैं। गायकवाड़ की कप्तानी में ही भारतीय टीम ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता है। रुतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने आईपीएल 2021 में सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम की थी। ऋतुराज ने अभी तक IPL के 52 मैचों में 1797 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं।