H

Please upgrade the app if you see a red line at the top. To upgrade the app, click on this line.

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का रोडमैप होगा तैयार, शिवप्रकाश, यादव और तोमर आज करेंगे बैठक

By: Ramakant Shukla | Created At: 27 August 2023 07:08 AM

प्रदेश में दो सितंबर से भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली जानी है। इसको लेकर केंद्रीय नेतृत्व रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में बैठकर यात्रा का रोडमैप तैयार करेगा। प्रातः 10 बजे अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक एवं दोपहर तीन बजे जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक का आयोजन किया गया है।

banner

2 सितंबर से भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी

राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद बैठक को संबोधित करेंगे।दो सितंबर से मध्य प्रदेश में भाजपा जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। इसके लिए संभागवार बनाई गई टोलियों के कामकाज को लेकर भी बैठक में चर्चा होगी। बता दें कि ग्वालियर इंदौर और भोपाल में टोलियों की बैठक हो चुकी है। संघ और संगठन के समन्वय से यात्रा को सफल बनाने की रणनीति तैयार की जाएगी।

Read More: भाजपा नेताओं ने हारी 64 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर किया मंथन, जल्द होगी घोषणा